ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और उनकी सहायिकाओं की मांग को मानते हुए दैनिक भत्ता देने का फैसला लिया है।
सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए अब इन्हें एक बार से ज्यादा यात्रा एवं दैनिक भत्ता दिया जाएगा। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने यह जानकारी दी कि, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को प्रति वर्ष 14 करोड़ का लाभ होगा।

बता दें, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर बैठक में शामिल होने के लिए वर्ष में एक बार और ब्लॉक स्तर की बैठक में शामिल होने के लिए हर महीने एक दिन का टीए और डीए मिलेगा। इसके साथ ही आंगनवाडी सहायिकाओं को वर्ष में तीन दिन का टीए और डीए भी दिया जाएगा।

