हरियाणा सरकार की अनूठी पहल: बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रदेशभर में शुरू किए गए 141 ‘सुरक्षित पालना केंद्र’

हरियाणा :  हरियाणा सरकार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया है।…

हरियाणा :  हरियाणा सरकार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में कुल 141 ‘सुरक्षित पालना केंद्र’ स्थापित किए गए हैं, जो उन अभिभावकों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होंगे जो किन्हीं अनिवार्य या व्यक्तिगत कारणों से अपने नवजात या छोटे बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं।

अक्सर देखने में आता है कि सामाजिक या आर्थिक मजबूरियों के चलते कुछ लोग नवजात बच्चों को लावारिस हालत में सड़क, झाड़ियों या अन्य असुरक्षित स्थानों पर छोड़ देते हैं, जिससे बच्चों की जान पर गंभीर खतरा बन जाता है। इस तरह की अमानवीय घटनाओं को रोकने और बच्चों की अमूल्य जिंदगियों को बचाने के लिए ये सुरक्षित पालना केंद्र जीवन रक्षक साबित होंगे। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चे को असुरक्षित छोड़ने के बजाय इन केंद्रों को सौंपा जाए।

यह पहल न केवल बाल कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि समाज में बच्चों के प्रति सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगी। राज्य सरकार का यह प्रयास यह सुनिश्चित करता है कि हरियाणा में हर बच्चे को एक सुरक्षित, स्वस्थ और गरिमापूर्ण जीवन जीने का पूरा अधिकार और अवसर मिले।

यदि आप या आपके आसपास कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो बच्चे की देखभाल में असमर्थ है, तो उसे इन ‘सुरक्षित पालना केंद्रों’ के बारे में अवश्य जानकारी दें और एक मासूम की जान बचाने में अपना योगदान दें।

अन्य खबरें जानें-

हरियाणा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश, एक साल में तैयार होंगे 700 नए स्कूल भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *