Jalandhar Bomb Threat: जालंधर में पीएम मोदी के दौरे से पहले एक नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Jalandhar Bomb Threat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी के दौरे से पहले वहां एक…

Jalandhar Bomb Threat: जालंधर में पीएम मोदी के दौरे से पहले एक नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Jalandhar Bomb Threat:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी के दौरे से पहले वहां एक नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट में स्थित कैम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। इस घटना को लेकर (Jalandhar Bomb Threat) प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गनीमत यह है कि आज बच्चों की स्कूलों में छुट्टी है, ऐसे में स्कूल पहले से खाली है।

स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉयड टीम पहुंच गई है और इमारत की जांच में जुट गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब-चंडीगढ़ की इमारतों को भी लगातार धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि इस धमकियों के दौरान जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Vigilance Bureau: लुधियाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, विजिलेंस ब्यूरो ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट को 32,000 की रिश्वत लेते पकड़ा
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *