सिरसा कांग्रेस भवन में हुआ कार्यकर्त्ता सम्मेलन, संतोष बेनीवाल की अध्यक्षता में हुआ सम्मलेन,विधायक गोकुल सेतिया की पोस्ट पर दिया जवाब

सिरसा,10 अगस्त सिरसा कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने की। सम्मेलन में…

सिरसा

सिरसा,10 अगस्त

सिरसा कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत में संतोष बेनीवाल ने सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पलटवार किया।

संतोष बेनीवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति की जैसी मानसिकता होती है, वह उसी हिसाब से टिप्पणी करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गोकुल सेतिया को जवाब देना जरूरी नहीं है, बल्कि आज की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता ही उन्हें जवाब दे रहे हैं।

संतोष बेनीवाल ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर उनके पेट में दर्द हो रहा था, वह अब सबके सामने आ चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद इस वजह से उनकी नींद उड़ गई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोकुल सेतिया हमेशा BJP की झोली में बैठे हैं, चाहे कोई मुख्यमंत्री ही क्यों न आए।

वहीं, गोकुल सेतिया की ओर से किए गए सती सावित्री वाले कमेंट पर भी संतोष बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें बड़ी बहन समझते हैं तो हो सकता है कि उनके घर में बड़ी बहन को इसी लहजे में मान-सम्मान दिया जाता हो।

 अन्य खबरें जानें-

रेवाड़ी के बावल में तांबे के स्क्रैप कारोबारी से 25 लाख की ठगी, पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गे किए गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *