बहादुरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, अचानक चली गोलियों से दो सगे भाई गंभीर घायल, नागरिक अस्पताल में इलाज जारी

बहादुरगढ़, 31 अगस्त बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रात को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 31 अगस्त

बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रात को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान अचानक गोलियां चलने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया।

दोनों घायलों को आनन-फानन में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। इसी दौरान गांव निवासी साहिल और उसका भाई मोहित गोली लगने से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिल को एक गोली लगी है, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी है और कमर के पास छर्रे लगने के निशान मिले हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि विवाद के दौरान गोली किसने चलाई और किस वजह से फायरिंग की गई। घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि  मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

भिवानी में 16वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, गोल्ड मेडलिस्ट जाएंगे स्टेट लेवल पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *