कैथल पुलिस की 2 दिवसीय “ऑपरेशन हथियार” के दौरान बड़ी कार्रवाई,6 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

कैथल, 31 अगस्त अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार दो दिवसीय “ऑपरेशन हथियार” चलाया…

कैथल

कैथल, 31 अगस्त

अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार दो दिवसीय ऑपरेशन हथियार चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई।

इसी कड़ी में CIA-1, CIA कलायत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल तथा स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों ने 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध देसी पिस्तौल/कट्टे तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

DSP सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन हथियार के तहत पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य खबरें जानें –

बहादुरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, अचानक चली गोलियों से दो सगे भाई गंभीर घायल, नागरिक अस्पताल में इलाज जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *