Kurukshetra Accident:
कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार होने ले दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
सभी कार सवारों की मौके पर मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 पर पिपली-शाहाबाद के बीच में गांव खानपुर कोलियां के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें मरने वालों में पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति था। हादसा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार के अचानक डिवाइडर से टकराने से हुआ। इस हादसे में कार सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।
दिल्ली से चंड़ीगढ़ आ रहे थे रिशतेदारों के घर
मृतकों की पहचान बृजभूषण (83), उसकी पत्नी कांता (80) और भारत के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नांगलोई के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं बृजभूषण का बेटा तरुण (53) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार चारों दिल्ली अपने रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी चालक भारत चला रहा था। गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचते ही कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
अन्य ख़बरें जानें-
Swati Maliwal Join BJP: आप के सात राज्यसभा सांसद के बीजेपी में शामिल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



