NUH में 25 जुलाई को होगी ऐतिहासिक विकास संकल्प रैली, CM सैनी देंगे बड़ी सौगातें, रैली के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दे रहे हैं लोगों को निमंत्रण

 नूंह , 17 जुलाई नूंह में आगामी 25 जुलाई को पुनहाना अनाज मंडी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी…

नूंह
 नूंह , 17 जुलाई

नूंह में आगामी 25 जुलाई को पुनहाना अनाज मंडी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता जावेद एडवोकेट ने दावा किया है कि यह मेवात के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक रैलियों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं और अब तक करीब 50 गांवों में जनसंपर्क किया जा चुका है।

रैली को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है।जावेद एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मेवात से विशेष जुड़ाव रहा है। इसी कारण मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को समय दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रैली में मेवात के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। इनमें रेलवे लाइन, विश्वविद्यालय की स्थापना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, शाह चौखा और श्रृंगार नई में बिजलीघर, नए कॉलेज, बेहतर परिवहन व्यवस्था तथा सिंचाई परियोजनाओं जैसी लंबे समय से लंबित मांगें शामिल हैं।उन्होंने कहा कि केवल पुनहाना ही नहीं, बल्कि पूरे मेवात से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे।

भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं और रैली को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार यह रैली क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकती है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए जावेद ने कहा कि भाजपा के सभी समर्थक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के कई लोग भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं और रैली के बाद पुनहाना विधानसभा में विपक्ष और कमजोर होगा।

इस्तीफे और संभावित उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व करेगा। यदि पार्टी उपचुनाव कराने का फैसला करती है तो विधायक और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।

अन्य खबरें जानें –

Sonam Wangchuk’s strike at Jantar Mantar: ਸਮਰਥਨ ‘ਚ ਉਤਰੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਸਵਰਾ ਭਾਸਕਰ, ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਤੀਆਂ ਨੇ ਹੜਤਾਲ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *