ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर- 6 के नागरिक अस्पताल से डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक मरीज को डॉक्टर एमआरआई मशीन में ही डालकर भूल गए और करीब 35 मिनट तक बेल्ट तोड़कर मरीज को मशीन से बाहर निकाला गया।
वहीं, डॉक्टरों की इस बड़ी लापरवाही से गनीमत ये रही कि मरीज की जन बच गई, इस घटना के कारण मरीज की जान भी जा सकती थी। अस्पताल की तरफ से की गई इस लापरवाही के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री और डीजी हेल्थ को दी है ।

