हरियाणा में अकाली दल का बीजेपी से गठबंधन को लेकर फंसा पेंच, नहीं बन पा रही सहमति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल की तरफ से हरियाणा में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान कर दिया गया है, लेकिन हरियाणा में अकाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल की तरफ से हरियाणा में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान कर दिया गया है, लेकिन हरियाणा में अकाली दल का बीजेपी से गठबंधन को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

shiro

अकाली दल बीजेपी से गठबंधन करना चाहती है, लेकिन बीजेपी के मंसूबे अलग नजर आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि प्रदेश में गठबंधन नहीं करेंगे और 90 की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

shiro2

बताया जा रहा है कि शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही है। वहीं, शिअद हरियाणा प्रभारी बलविंदर भूंदड़ ने कहा है कि अगर 5 दिनों में बात नहीं बनी, तो अकाली दल अकेले ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल अकेले ही चुनाव लड़ने की क्षमता रखता है, उत्तराखंड से पंजाब तक हमारा बीजेपी से गंठबंधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *