BSF Seized Weapons- Drugs: फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ ने पाकिस्तान से भेजी हथियारों और नशे की बड़ी खेप पकड़ी, भारी मात्रा में हेरोइन पिस्टल मैगजीन बरामद

BSF Seized Weapons- Drugs From Pakistan: फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ द्वारा हथियारों और नशे की बड़ी खेप को पकड़ा। यह खेप बीएसएफ…

BSF Seized Weapons- Drugs From Pakistan: फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ ने पाकिस्तान से भेजी हथियारों और नशे की बड़ी खेप पकड़ी, भारी मात्रा में हेरोइन पिस्टल मैगजीन बरामद

BSF Seized Weapons- Drugs From Pakistan:

फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ द्वारा हथियारों और नशे की बड़ी खेप को पकड़ा। यह खेप बीएसएफ के बीओपी जी-जी-3 के इलाके का है जहां देर रात पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हथियारों की बड़ी भारत भेजने की कोशिश की गई। बीएसएफ जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों पर फायरिंग की, जिसमें करीब 60 राउंड चलाए गए।

तस्कर पाकिस्तान की ओर भागने में कामयाब-

बताया जा रहा है कि, पाकिस्तानी तस्कर अंतरराष्ट्रीय सीमा तारबंदी से भारत की ओर हथियार और नशे की खेप फेंकने की फिराक में थे। लेकिन बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत कार्रवाई की। जिसमें फायरिंग के बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों और हेरोइन का भारी जखीरा बरामद किया गया।

2.1 किलो हेरोइन,11 पिस्टल व 22 मैगजीन-

पुलिस ने 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन (4 पैकेट),11 ग्लॉक पिस्टल व 22 मैगजीन,1 बरेटा पिस्टल व 1 मैगजीन ,5 जिगाना पिस्टल व 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल व 5 मैगजीन,1 गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल व 1 मैगजीन, कुल 20 पिस्टल, 39 मैगजीन, एक गन और लगभग 310 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सारा सामान दो बैगों में था। फिलहाल स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे सीमा पार से की जा रही संगठित तस्करी की बड़ी कोशिश मान रही हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Economic Survey 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जानिए सरकार के रिपोर्ट कार्ड के बारे में?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/ITi5zQSOKhQ?si=CDFvpfqYNixtkzGF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *