Weather Update Today: पहाड़ों में आज साफ रहेगा मौसम, वंही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम?

Punjab-Himachal Weather Update Today: हिमाचल समेत पहाड़ों में आज मौसम साफ लेकिन पंजाब समेत मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मैदानों में बुधवार को…

Weather Update Today: पहाड़ों में आज साफ रहेगा मौसम, वंही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम?

Punjab-Himachal Weather Update Today:

हिमाचल समेत पहाड़ों में आज मौसम साफ लेकिन पंजाब समेत मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मैदानों में बुधवार को बारिश और ऊंची चोटियों में हल्की बर्फ से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल में बर्फबारी से यातायात काफी (Punjab-Himachal Weather Update Today) प्रभावित हुआ है। जानिए आने वाले दिनों में कैसा (Ajj ka mausom) रहने वाला है मौसम।

Punjab Weather Update, विभाग ने जारी किया अलर्ट-

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर 3.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण बठिंडा में दृश्यता 50 मीटर से कम, लुधियाना में 190 मीटर और फरीदकोट में 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादलों के छाने और शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 30 जनवरी की रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 31 जनवरी से चार दिन तक बारिश का मौसम रहेगा।

Himachal Weather Update, एनएच समेत 885 सड़कें ठप-

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में चार एनएच समेत 885 सड़कें ठप रहीं। वीरवार को चंबा जिले में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार रात और बुधवार तड़के शिमला, मनाली में फिर बर्फबारी हुई। मनाली में खराब मौसम के चलते वीरवार को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बुधवार को लाहौल, कुल्लू जिले और सराज उपमंडल में स्कूल बंद रहे।

 Weather Update Today, बारिश-बर्फबारी के आसार-

आज का दिन साफ रहने के बाद प्रदेश में 3 फरवरी तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासकर प्रदेश में 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ फिर से अधिक प्रभावी रहने वाला है। जिस कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं, मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें कम वाली वाली नहीं है।

अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Mayor Election: आज चुना चंडीगढ़ को मिलेगा नया मेयर, जानिए किस पार्टी से बन सकता है मेयर और इस रेस में कौन- कौन?
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *