Chandigarh New Mayor Election:
चंडीगढ़ में आज मेयर चुना जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। मेयर चुनाव को लेकर यूटी प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार मेयर पद के लिए भाजपा से सौरभ जोशी, आप से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी के बीच मुकाबला होना है।
अभी तक तीनों ही दल अलग – अलग चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसे में संख्या बल के हिसाब से देखा जाए तो भाजपा के सौरभ जोशी का पलड़ा भारी है। भाजपा के पास 18, आप 11 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद है। लेकिन सांसद का एक वोट जोड़ दिया जाए तो उनके वोट की संख्या 7 होती है। अंकगणित के आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार सबसे आगे है।
चुनाव में अंकों का गणित समझिए-
नगर निगम के असेंबली हॉल में मेयर चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। नगर निगम सचिव की ओर से नामित पार्षद डॉ. रमणीक सिंह बेदी पीठासीन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रगान के बाद मेयर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेयर पद के लिए इस बार तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर निगम सदन में कुल 36 वोट हैं, जिनमें 35 पार्षदों और एक सांसद का वोट शामिल है। भाजपा के पास 18 पार्षद हैं, आम आदमी पार्टी के पास 11 और कांग्रेस के पास सात पार्षद हैं। कांग्रेस के खाते में सांसद का एक अतिरिक्त वोट भी है।
इन आंकड़ों के आधार पर भाजपा स्पष्ट बढ़त में मानी जा रही है। यदि आप और कांग्रेस अलग-अलग वोट करते हैं तो भाजपा को किसी तरह की जोड़-तोड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन दोनों दलों के साथ आने की स्थिति में मुकाबला 18-18 की बराबरी पर पहुंच सकता है।
दलों ने बनाइ अपनी रणनीति –
बुधवार को सभी राजनीतिक दल अपनी पुरी ताकत के साथ रणनीति बनाते नजर आए। इसमें भाजपा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सुबह 11 बजे से ही पंचकूला के एक निजी होटल में पार्षदों को बुलाकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तावड़े ने पार्षदों से एकजुट रहने का आह्वान किया और पार्टी की नीति तथा प्रधानमंत्री के विजन को सामने रखते हुए निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर निर्णय लेने की बात कही।



