Himachal Weather Update Today: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी ईलाकों में बारिश, देखिए कैसे बर्फ से ढ़के पहाड़ और कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update Today Snowfall: हिमाचल की ऊंची चोटियों समेत राजधानी शिमला में सीजन का पहला हल्का हिमपात हुई। सुबह से 40 किलोमीटर प्रति घंटा…

Himachal Weather Update Today: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी ईलाकों में बारिश, देखिए कैसे बर्फ से ढ़के पहाड़

Himachal Weather Update Today Snowfall:

हिमाचल की ऊंची चोटियों समेत राजधानी शिमला में सीजन का पहला हल्का हिमपात हुई। सुबह से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से आंधी और ही हिमपात का दौर जारी है। पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। लाहुल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुफरी, नारकंडा चंबा आदि क्षेत्रों में हिमपात तेज हवाओं का दौर जारी है।

इन क्षेत्रों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे ठंड और (Himachal Weather Update Today Snowfall) अधिक बढ़ गई। तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला करीब साढ़े तीन महीनों के सूखे के बाद हुई इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। ताजा बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

कुफरी और नारकंडा में ताजा बर्फबारी-

मौसम खराब होने के कारण कई संपर्क सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर भी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा में ताजा बर्फबारी के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। होटल व्यवसायियों के अनुसार, सीजन के पहले हिमपात से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिल सकती है। वहीं, किसान और बागवान भी इस बर्फबारी को सेब व अन्य फसलों के लिए लाभकारी मान रहे हैं।

Himachal Weather Update Today Snowfall-

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ठंड और बढ़ने के भी संकेत दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने इन प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करने की सलाह जारी की है।

अन्य ख़बरें जानें-

लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *