Haryana HTET Exam:
हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा में 1250 अभ्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन द्वारा लाभ देकर पास किए जाने का आरोप जेजेपी पार्टी द्वारा लगाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस मामले का जवाब देने तथा जांच करने की मांगी की है. इसे लेकर JJP ने आज (Haryana) भिवानी के लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मामले में सीबीआई जांच की मांग की.
JJP पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि जो सरकार बिना खर्ची बिना पर्ची का दावा करती है. उसी सरकार में आज परीक्षाओं में धांधली हो रही है . आज हरियाणा प्रदेश में जनता के लिए सिर्फ ग्रुप डी में नौकरियों दी जा रही है और बाहर के राज्यों के लोगों को बड़े नौकरियों में लाभ पहुंचाया जा रहा है.
Haryana परिक्षा में धंधली के आरोप-
वहीं JJP के मीडिया प्रभारी राजू महरा ने कहा कि सरकार एक तरफ तो बगैर पर्ची-खर्ची की बात करती है. दूसरी तरफ शिक्षा बोर्ड में ऐसे चेयरमैन की नियुक्ति कर रखी है. परीक्षा परिणाम में धांधली कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा की नगरी छोटी भिवानी में एचटेट के घोषित परिणामों की आंस्वर सीट को डिस्टॉय कर दिया गया है. इसके तहत 1250 चिह्नित अभ्यार्थियों को फायदा पहुंचाया गया है. इस अनियमित्ता पर यदि वर्तमान भाजपा सरकार एक्शन नहीं लेती है तो जननायक जनता पार्टी प्रदेश भर में बड़ा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश मे दूसरे राज्यों के युवाओं को नौकरियां दी जा रही है. उन्होंने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में 4800 के लगभग पीएचडी व नेट अभ्यार्थी हरियाणा के थे, जिन्हें अयोग्य करार दे दिया गया.
अन्य खबरें जानें-
EC Notice Shami: मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग का नोटिस, एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ियां, जानें क्या है मामला?



