EC Notice Shami: मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग का नोटिस, एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ियां, जानें क्या है मामला?

Mohammed Shami EC Notice: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मतदाता सूची के एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने सुनवाई (EC Notice Shami) के लिए बुलाया…

Mohammed Shami EC Notice:

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मतदाता सूची के एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने सुनवाई (EC Notice Shami) के लिए बुलाया है. पश्चिम बंगाल में एसआईआर होने के बाद शमी के भाई मोहम्मद कैफ़ को भी नोटिस जारी किया गया है. इसका कारण बताया जा रहा है कि शमी और उनके भाई के नामांकन फ़ॉर्म में गलतियां हैं. इन्हें स्पष्ट करने के लिए उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति ज़रूरी बताई गई है.

EC Notice Shami, व्यक्तिगत उपस्थिति ज़रूरी-

सुनवाई मूल रूप से 5 जनवरी को निर्धारित थी. शमी ने आयोग को पत्र लिखकर बताया कि वे उस दिन उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वे राजकोट में हैं. इसके बाद आयोग ने सुनवाई की तारीख़ 9 से 11 जनवरी के बीच के लिए टाल दी है. चुनाव आयोग का कहना है कि अपने काम की वजह से अगर शमी नहीं आ पाएँ तो वह सुनवाई की तारीख़ और आगे भी बढ़ा सकते हैं. उनका कहना है कि अभी तक चुनाव आयोग ने ऐसे निर्देश नहीं निकाले हैं जिसके तहत शमी यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर पाएँ. इसलिए उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति ज़रूरी है.

उत्तर प्रदेश मे किया था मतदान-

मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शमी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा में मतदान किया था. बाद में उन्होंने अपना मतदाता पंजीकरण कोलकाता में कराया, जहाँ वे काफ़ी समय से रह रहे हैं. वे कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

मतदाता रिकॉर्ड की होगी जांच-

लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है ताकि उनके मतदाता रिकॉर्ड की जांच की जा सके. इसमें नाम, पता, पारिवारिक विवरण और दस्तावेज़ों से जुड़ी गलतियों को स्पष्ट किया जाता है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का हिस्सा है. दिसंबर में प्रकाशित ड्राफ़्ट सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे. अंतिम मतदाता सूची 14 फ़रवरी को जारी की जानी है. आयोग के अनुसार, यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसमें किसी बड़े उल्लंघन का मामला नहीं है.

अन्य खबरें जानें-

Chandigarh: चंडीगढ़ में मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए पुलिस की लोगों से अपील

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *