Chandigarh:
चंडीगढ़ (Chandigarh)के शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली है. यह जानकारी वायरलेस मैसेज के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही थाना आईटी पार्क, यूटी चंडीगढ़** में इस संबंध में DDR दर्ज की गई.
Chandigarh, डॉक्टर ने किया मृत घोषित-
पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए GMCH सेक्टर-16, चंडीगढ़ ले जाया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पहचान के उद्देश्य से मृतक का विवरण सार्वजनिक किया गया है.
मृतक का विवरण
नाम: अज्ञात
आयु: लगभग 40 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट
रंग: सांवला
चेहरा: गोल
कपड़े: काला जैकेट, काला लोअर, हल्के नीले रंग की शर्ट और ग्रे-ब्लैक-रेड रंग का मफलर
विशेष पहचान: दाहिनी भौंह के ऊपर निशान
मामले की जांच थाना आईटी पार्क, यूटी चंडीगढ़* द्वारा की जा रही है. पुलिस ने अपील की है कि यदि मृतक की पहचान हो संपर्क करें. ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके. इसलिए यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह थाना आईटी पार्क, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है.
अन्य खबरें जानें-
Faridabad: फरीदाबाद की कॉलोनी में सुबह दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, सामने आया वीडियो



