Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाई रोक, मंत्रालय ने कि पुष्टि, जानिए क्या है इसके कारण?

Bangladesh IPL Broadcast Ban: बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के बांग्लादेश में प्रसारण पर बैन लगा दिया है. यह (Bangladesh IPL Ban) बैन KKR…

Bangladesh IPL Broadcast Ban:

बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के बांग्लादेश में प्रसारण पर बैन लगा दिया है. यह (Bangladesh IPL Ban) बैन KKR से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के कारण लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI की बात मानते हुए रहमान को टीम से निकाल दिया. इसके बाद विवाद शुरू हुआ और ये समय के साथ बढ़ता गया.

मुस्तफिजुर को KKR से बाहर करना कारण-

बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने मुस्तफिजुर रहमान को KKR से रिलीज किए जाने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने बताया था कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा. अब बांग्लादेश सरकार ने ऑर्डर पास कर दिया. IPL के मैच वहां लाइव नहीं आएंगे. बांग्लादेश सरकार ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, ‘मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने IPL 2026 से बाहर कर दिया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस तरह के फैसले का कोई कारण नहीं है. ये फैसला अथॉरिटी के अप्रूवल और लोकहित से लिया गया है.

Bangladesh IPL Ban बांग्लादेश के मंत्रालय ने की पुष्टि-

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित किया जाए. इसके एक दिन बाद ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल का प्रसराण निलंबित करने का फैसला लिया.

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले से बांग्लादेश के लोग बेहद आहत, दुखी और आक्रोशित हैं. इन परिस्थितियों में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित रहेगा.

अन्य खबरें जानें- 

PM Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में चार साल बाद भी चालान दाखिल नहीं कर पाई पंजाब पुलिस, अभी भी कानूनी औपचारिकताएं बाकी

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *