Nigeria Shooting: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध गोलियों की बरसात, 30 लोगों की मौत कई घायल, जानें क्यों हुई गोलिबारी?

Nigeria Gunmen Opened Shooting: उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने एक गांव पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. इस गोलीबारी में 30 से ज्यादा…

Nigeria Gunmen Opened Shooting:

उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने एक गांव पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. इस गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि बंदूकधारियों के हमले में 30 से ज्यादा लोग मारे गए. जबकि कईयों को (Nigeria Shooting) अगवा कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है.

Nigeria Shooting गोलिबारी के बाद लगाइ आग-

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम हथियारबंद हमलावरों ने नाइजर राज्य के बोर्गु स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के कसुवन-दाजी गांव पर हमला किया. बंदूकधारियों ने गांव में घुसते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घरों को आग के हवाले कर दिया. नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासियू अबियोदुन ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों को लोगों की तलाश के लिए तैनात किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कसुअवान-दाजी गांव में शनिवार शाम को घुसकर ग्रामीणों पर गोलियां चलाईं. यह गांव बोर्गु स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घर भी जला दिए.

अन्य खबरें जानें-

Gold Silver Price Today: जानिए क्या है आज के सोने-चांदी के भाव और अमेरिकी हमले के बाद इसका क्या होगा बाजार में असर?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *