Gold Silver Price Today and Impect of War:
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब आपकी जेब और निवेश पर पड़ने लगा है. वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता (Gold Silver Price Today) का माहौल है. इस संकट ने निवेशकों को एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर मोड़ दिया है. 3 जनवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व) की घोषणा की. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.
Gold Silver Price Today, आज के सोने चांदी के भाव-
साल 2026 की शुरुआत ही कीमती धातुओं के लिए शानदार रही है. सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है.
इंटरनेशनल मार्केट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,370 प्रति औंस के स्तर को पार कर चुका है. जानकारों का मानना है कि यह जल्द ही $4,500 से $5,000 के रेंज में पहुंच सकता है.
आज भारत में 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की क़ीमत 13,522 रुपए है. आज भारत में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की क़ीमत 12,396 रुपए है. आज भारत में 1 ग्राम 18 कैरेट सोने की क़ीमत 10,145 रुपए है. इसके अलावा लखनऊ में आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की क़ीमत 13,522 रुपए है. लखनऊ में आज 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 12,396 रुपए है. पटना में आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 13,512 रुपए हैं. पटना में आज 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 12,386 रुपए है.
अमेरिकी हमले का क्या होगा असर-
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार के जानकारों को कच्चे तेल, सोने और चांदी के लिए गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद है. भारतीय शेयर बाजार पर इसका असर सीमित रह सकता है. अमेरिकी कार्रवाई के बाद अनिश्चितता के कारण शुरुआती खरीदारी की दिलचस्पी कमजोर हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सबकुछ इस पर निर्भर करेगा कि वेनेज़ुएला का संकट कितने समय तक चलता है. यदि हालात जल्दी स्थिर हुए तो कीमतों में तेजी अस्थायी रह सकती है. लेकिन अगर तनाव लंबा खिंचा, तो कमोडिटी बाजारों में अस्थिरता और तेज़ी दोनों जारी रह सकती है. यानी फिलहाल दुनियाभर के बाजारों की धड़कनें वेनेज़ुएला पर टिकी हुई हैं.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



