Yamunanagar Death: यमुनानगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने बताया हत्या, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Yamunanagar Woman Suspicious Death: यमुनानगर के पुराने विलासपुर क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के…

Yamunanagar Woman Suspicious Death:

यमुनानगर के पुराने विलासपुर क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार (Yamunanagar Death) दिया है. पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मृतका के परिजन सुरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जैन परिवार में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी किसी भी तरह की मानसिक परेशानी में नहीं थी और न ही उसने कभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही थी.

Yamunanagar Death, ससुराल पक्ष का पूरा परिवार फरार-

परिजनों के अनुसार उन्हें अचानक सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचने पर हालात देखकर उन्हें शक हुआ कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. उनका आरोप है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष का पूरा परिवार फरार है, यहां तक कि कुछ रिश्तेदार भी मौके से भाग गए. मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी कई घंटे बाद दी गई. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मामला सामान्य था तो समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई. परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष पर पुलिस सख्ती नहीं दिखा रही, क्योंकि उनके परिवार में एक सदस्य डॉक्टर रह चुका है और रिटायर्ड है.

पुलिस ने बताया आत्महत्या –

पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला ने आत्महत्या की है. यह घटना पुराने विलासपुर इलाके में श्याम धर्म कांटा के पास की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस के जरिए शव को अस्पताल पहुंचाया गया. जांच अधिकारी के अनुसार शव के पास एक शॉल मिली है, जिससे फंदा बनाया गया था. फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 अन्य खबरें जानें-

Faridkot Robbery: फरीदकोट के कोटकपूरा में लूट की प्लानिंग कर रहे दो गिरोह के 11 आरोपियों गिरफ्तार, थाना सिटी और थाना सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *