Faridkot Robbery Planning Gangs:
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा सब डिवीजन पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं. सभी आरोपियों (Faridkot Robbery) के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
नई अनाज मंडी के पास लूट की प्लानिंग-
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस ने नई अनाज मंडी के पास एक सुनसान जगह पर लूट की प्लानिंग कर रहे एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो खंडा, एक कापा, एक पाइप हैंडल और दो किरपान बरामद की हैं. इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है. इसी तरह एक अन्य मामले में थाना सदर कोटकपूरा की पुलिस ने गांव देवीवाला के पास लूट की योजना बना रहे एक अन्य गिरोह के पांच सदस्यों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले में भी थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है.
Faridkot Robbery पर DSP संजीव कुमार-
इस मौके पर DSP संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पास से बरामद हथियार यह दर्शाते हैं कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है.
अन्य खबरें जानें-
T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर विवाद पर BCB का बड़ा फैसलाः भारत में मैच नहीं खेलेगा बांग्लादेश, टी-20 विश्व कप को लेकर विवाद गहराया
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



