Rewari Delhi-Jaipur Highway Accident:
रेवाड़ी में दिल्ली–जयपुर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Rewari Accident) सामने. ओढ़ी गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी. कार सवार अपने गांव कालाका से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे. इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर मारने वाले ट्रक का चालाक मौके से फरार है.
Rewari Accident दो युवकों की मौके पर ही मौत-
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव कालाका निवासी पवन (30), प्रवीण (25),

विक्रम और पवन का भांजा कपिल रविवार रात ईको कार में सवार होकर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे. यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद ओढ़ी गांव के पास सामने से आए ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के दौरान कार के आगे बैठे पवन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक चालक मौके से फरार –
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया. विक्रम की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है. कपिल का इलाज रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में जारी है.
पवन के पिछे छुटे दो बच्चे-
पुलिस के अनुसार, मृतक पवन ने लोन पर ईको वैन ली थी. इसे गांव के स्कूल में किराए पर लगाया गया था. पवन के दो बेटे हैं, जिनमें छोटे बेटे का जन्म हाल ही में हुआ है और अभी उसका कुआं पूजन भी नहीं हो पाया था. प्रवीण चार बेटियों का पिता था और गांव में ही छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था. बावल थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद गांव कालाका में शोक की लहर है.
अन्य खबरें जानें-
Punjab Roadways Bus Accident: जम्मू रिंग रोड में बड़ा हादसाः पंजाब रोड़वेज की बस की क्रेन से टक्कर
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live



