Punjab Roadways Bus Accident: जम्मू रिंग रोड में बड़ा हादसाः पंजाब रोड़वेज की बस की क्रेन से टक्कर

Jammu Ring Rode Punjab Roadways Bus Accident: जम्मू रिंग रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा (Punjab Roadways Bus Accident) सामना आया. पंजाब से…

Jammu Ring Rode Punjab Roadways Bus Accident:

जम्मू रिंग रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा (Punjab Roadways Bus Accident) सामना आया. पंजाब से जम्मू जा रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क तेज़ रफ़्तार से किनारे खड़ी क्रेन से जा टकरा गई. इस टक्कर में बस में सवार लगभग 50 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से 3 से 4 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

Punjab Roadways Bus Accident किनारे क्रेन से हुई टक्कर-

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त रिंग रोड के किनारे क्रेन की मदद से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा था. इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सीधे क्रेन से भिड़ गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं (Emergency Services) मौके पर पहुँचीं. राहत कार्य चलाते हुए सभी घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू (GMC Jammu) रेफर किया गया है.

पुलिस ने रास्ता साफ कराया-

इस दुर्घटना के कारण रिंग रोड पर यातायात काफी समय तक बाधित रहा. पुलिस ने क्रेन और क्षतिग्रस्त बस को हटाकर रास्ता साफ कराया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि क्या क्रेन के पास आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए गए थे या नहीं. अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में गति सीमा का पालन करें और सतर्क रहें.

अन्य खबरें जानें-

Punjab Roadways Bus Accident: जम्मू रिंग रोड में बड़ा हादसाः पंजाब रोड़वेज की बस की क्रेन से टक्कर

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *