U19 Asia Cup India vs Pakistan: एशिया कप फ़ाइनल में भारत की बुरी हारः पाकिस्तान ने जीता कप, 26.2 ओवर भारतीय टीम 156 रनों पर ऑल आउट

U19 Asia Cup India vs Pakistan Final: अंडर-19 एशिया कप फ़ाइनल में पाकिस्तान (U19 Asia Cup India vs Pakistan) के सामने भारत को बुरी हार…

U19 Asia Cup India vs Pakistan

U19 Asia Cup India vs Pakistan Final:

अंडर-19 एशिया कप फ़ाइनल में पाकिस्तान (U19 Asia Cup India vs Pakistan) के सामने भारत को बुरी हार का सामना करना पड़ा. एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब पाकिस्तान टीम ने अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान की ओर से दिए गए 348 रनों के लक्ष्य दिया गया था. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज़ समीर मिन्हास ने 172 रनों की पारी खेली. भारत की आधी टीम 68 रनों पर ही पवैलियन वापस जा चुकी थी. भारतीय बल्लेबाज़ वैभव 26 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

U19 Asia Cup India vs Pakistan 348 रनों का पिछा करते 156 पर अटकें-

भारतीय टीम 156 रन बनाकर 10 (26.2 ओवर) विकेट खो चुकी थी. भारतीय टीम के डी दीपेश ने 36 रन, 16 गेंद (भारत) पर बनाए. जो भारतीय टीम के खिलाड़ीयों में सबसे उच्च स्कोर किया. वहीं सबसे ज़्यादा विकेट 3 विकेट भी डी दीपेश ने लिए. पाकिस्तानी टिम से अली रज़ा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रनों पर ऑल आउट हो गई.

172 रनोंःअंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-

भारत ने महज 10 ओवरों के भीतर ही अपने 5 अहम विकेट खो दिए थे. टीम इंडिया एक समय एशिया कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से) झेलने के बेहद करीब थी, लेकिन निचले क्रम ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को 152 के स्कोर के पार पहुंचाया. इससे पहले, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने बल्ले से तबाही मचाते हुए महज 71 गेंदों में शतक जड़ा और 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

यह स्कोर अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 347/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारत की बल्लेबाजी इस दबाव को झेल नहीं पाई और पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

 अन्य खबरें जानें-

New Zealand Nagar Kirtan Conflict: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन को लेकर बवालः ‘ये न्यूजीलैंड है, भारत नहीं’, के पोस्टर के साथ आया प्रदर्शनकारियों का गुट और फिर..

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/W7Hep61ETnk?si=LnNEkopSEmZ3LBMP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *