Punjab-Haryana HC: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 7 नए जजों की सिफारिश, कॉलेजियम ने भेजे नाम, जानिए सभी नाम?

 Punjab-Haryana HC Judges Recommendation: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कॉलेजियम (Punjab-Haryana HC Judges) ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला सामने आया…

Punjab Haryana High Court: 328 पवित्र स्वरूपों के गायब होने का मामला में हाई कोर्ट

 Punjab-Haryana HC Judges Recommendation:

चंडीगढ़ में स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कॉलेजियम (Punjab-Haryana HC Judges) ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा बार कोटे से 7 अधिवक्ताओं के नामों की हाईकोर्ट जज के पद पर नियुक्ति के लिए सिफारिश कि हैं. कॉलेजियम की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित अधिवक्ताओं के कार्य, विशेषज्ञता, पेशेवर आय और छवि की गहन जांच की गई. उपलब्ध स्रोतों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर यह पाया गया कि सभी उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा अच्छी है. उनकी ईमानदारी को लेकर कोई प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया.

पदोन्नति के लिए उपयुक्त –

रिपोर्ट में बताया गया कि उम्मीदवार को सेवा कानून, सिविल कानून, श्रम कानून और संवैधानिक कानून में व्यापक अनुभव है. वे चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के लिए जूनियर पैनल काउंसिल के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. पिछले पांच वर्षों में उनकी वार्षिक आय 7 लाख रुपये से अधिक रही है. कॉलेजियम ने उन्हें पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया.

Punjab-Haryana HC Judges-इन नामों की हुई सिफारिश-

कॉलेजियम ने उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध निम्नलिखित अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है:

पंजाब बार से:

1. सुश्री मोनिका छिब्बर शर्मा

2. श्री हरमीत सिंह देओल

3. सुश्री पूजा चोपड़ा

हरियाणा बार से: 4. श्री सुनीश बिंदलिश

5. श्री नवदीप सिंह

6. सुश्री दिव्या शर्मा

7. श्री रविंदर मलिक

अन्य खबरें जानें-

Himachal Toll Hike: हिमाचल आना हुआ मंहगा, सनवारा टोल प्लाजा में 40 से 285 रुपये तक बढ़ाए शुल्क, जानें शुल्क बढ़ोतरी?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/W7Hep61ETnk?si=q6PAXAYv_JS7Zjr4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *