Punjab Bus Accident: सवारियों से भरी पंजाब रोड़बेज की बस को ट्राले ने मारी टक्कर, बस में 40 सवारियां थी सवार, 25 लोग घायल

Ludhiana Punjab Roadways Bus Accident: लुधियाना से पटियाला जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस के भीषण हादसे का शिकार हो जाने की…

Ludhiana Punjab Roadways Bus Accident:

लुधियाना से पटियाला जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस के भीषण हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आई है. जानकारि के अनुसार बस में बैठी ज्यादातर सवारियों में छात्र शामिल थे. हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए है, जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स और महिलाएं शामिल हैं.

तेज रफ्तार ट्रॉला ने डिवाइडर पार कर बस को मारी टक्कर-

हादसा खन्ना में नेशनल हाईवे पर मैकडॉनल्ड्स के पास हुआ. सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस एक ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में 10 से ज्यादा सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गलत तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रॉला डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया. हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा फोर्स और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. वहीं हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और यातायात सुचारू कर रही है.

बस में बच्चों समेत 40 सवारियां-

ड्राइवर दलजीत सिंह, कंडक्टर हरसिमरन सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से सवारियों को भरकर पटियाला जा रहे थे. बस में 40 के करीब स्टूडेंट्स और महिलाओ समेत अन्य सवारियां थी. बस खन्ना से थोड़ी दूर ही गई थी कि गलत साइड से आए ट्राले ने टक्कर मार दी. उन्होंने बहुत मुश्किल से बस को साइड किया नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसा ट्राला चालक की गलती से हुआ है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *