Kangana Ranaut: कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिला पर टिप्पणी का है, मामला.

Kangana at Bathinda Court : हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं. कंगना की पेशी के…

बठिंडा

Kangana at Bathinda Court :

हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं. कंगना की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. आज सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात था. वहीं, अदालत में कंगना ने इस पर सफाई भी दी.

क्या है मामला?

बठिंडा जिला के गांव बहादुर जंडिया की रहने वाली बुजुर्ग बीबी महिंदर कौर के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में मानहानि के मामले का सामना कर रही कंगना रनौत को कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. उन्होंने कोर्ट में पेशी के बाद कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इसे एक विवाद बनाया गया है ताकि उनका पंजाब में विरोध हो सके. उन्होंने बुजुर्ग महिला महेंद्र कौर के पति से भी बात की है, अगर उन्हें कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर करती हैं.

कंगना ने कहा कि वह पंजाब की महिलाओं की इज्जत करती हैं और किसान आंदोलन के दौरान ऐसे कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी. यही बात उन्होंने मजिस्ट्रेट को भी कही.

कंगना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अर्जी हुई थी खारिज-

कंगना के वकील ने अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की थी. लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बठिंडा अदालत ने कंगना की अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद 27 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था.

शिकायतकर्ता महिंदर कौर की ओर से पेश हुए एडवोकेट रघुबीर सिंह बेनीवाल ने कहा, ‘हमने कंगना रनौत की अर्जी का विरोध किया, क्योंकि कानून के अनुसार किसी आरोपी को केस की शुरुआती सुनवाई में उपस्थित होने से छूट नहीं दी जा सकती. हमने अदालत से अनुरोध किया कि वह उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करे, और अनुपस्थित रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करे.

शिकायतकर्ता ने लगाया कंगना पर ये आरोप-

महिंदर कौर (73 वर्ष) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ट्विटर (अब एक्स अकाउंट) पर उनके बारे में झूठे बयान दिए. कंगना ने उन्हें गलत तरीके से शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताकर छवि को ठेस पहुंचाई.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *