Chandigarh Missing Girl:
चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-49 से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, शमा परवीन, जो बिहार के जिला मधेपुरा, वार्ड नंबर-5, गांव व डाकघर जीवछपुर की रहने वाली है. वह अपने मामा के घर मकान नंबर 2554/1, सेक्टर-49, चंडीगढ़ में रह रही थी.
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शमा परवीन 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 1:05 बजे से लापता है. परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश में हर संभव प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.
थाना-49 चंडीगढ़ पुलिस ने अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सिटी चैनलों के माध्यम से उसकी तस्वीर और विवरण प्रसारित करने का अनुरोध किया है, ताकि जनता की मदद से लड़की को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके.
लड़की का विवरण इस प्रकार है:-
नाम: शमा परवीन
पिता का नाम: मोहम्मद अय्यूब
पता: ग्राम व पोस्ट ऑफिस जीवछपुर, वार्ड नं. 5, जिला मधेपुरा, बिहार
आयु: 16 वर्ष (जन्मतिथि – 05.11.2009)
कद: 5 फीट 5 इंच
शरीर: दुबला-पतला
रंग: गोरा
पहनावा: सफेद कुर्ती, नीली पैंट और चप्पल
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले या उसका कहीं पता चले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
अधिकारी का नाम संपर्क नंबर
इंस्पेक्टर ओम प्रकाश (SHO, थाना-49, चंडीगढ़) – 9779580949
एएसआई गुज्जराल (1920/CHG) – 9433927206
थाना-49, चंडीगढ़ – 6233289569
पुलिस कंट्रोल रूम, चंडीगढ़ – 0172-112, 2749194
थाना-49 पुलिस ने कहा है कि किसी भी छोटी से छोटी जानकारी से भी जांच में मदद मिल सकती है और लापता लड़की को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सकता है.



