ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा अपनी एक आपत्तिजनक वीडियों के कारण चर्चा में आए थे। इस वीडियों के कारण उनको दीवान के प्रधान पद से हटा भी दिया गया था। इतना ही नहीं श्री अकाल तख्त की तरफ से चड्ढा को आरोपी करार कर दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों की तरफ से चड्ढा को सिरोपा दिया गया है। बता दे कि चड्ढा की आपत्तिजनक वीडियों के वायरल होने के बाद भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उसको दो सालों के लिए किसी भी धार्मिक सियासी और सामाजिक समागमों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी।
इसके इलावा शिरोमणी कमेटी की तरफ से इस मामले के कारण उनको दीवान के प्रधान पद से भी हटा दिया गया है। सूत्रों अनुसार चड्ढा के परिवारवालों ने श्री हरिमदिंर साहिब में लंगरघर के लिए मशीन भेंट की जिसके बाद उनको सिरोपा भेंट किया गया।
इसके बाद शिरोमणी कमेटी के कर्मचारी विवादों में घिर गए है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच के साथ साथ सरोपा देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएंगी। वहीं इस मामले में चरनजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि ये सिरोपा उनकी पत्नी को सौंपा गया था जो बाद उन्होने उनको सौंप दिया था।



