ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: योग गुरू बाबा रामदेव ने योग से महारत हासिल कर पतंजलि कंपनी के बाद हाल ही में टेलीकॉम क्षेत्र में भी एंट्री मारी है। बता दे कि बाबा रामदेव ने समागम के दौरान सिम कार्ड लांच कर दिया है। इस सिम का नाम स्वदेशी समृद्धि नाम दिया गया है। गौरतलब है कि इस सिम को देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटड (BSNL) और पतंजलि मिल कर चलाएंगे।
इस सिम की खास बात ये है कि इस सिम को 144 रूपए में रिचार्ज करवाने के साथ दो जीबी डाटा, असीमित कॉलिंग और 100 एसएमएस भेजने की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल इस सिम को पतंजलि और बीएसएनएल कर्मचारी ही दिया जाएगा। इतना ही नहीं सिम का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को 2.5 तक का मैडिकल बीमा और पांच लाख तक का जीवनबीमा दिया जाएगा।
पर जब इसको आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा तब सिम के साथ पतंजलि उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं इस सिम पर बाबा रामदेव का कहना है कि बीएसएनएल और पतंजलि मिल कर देश की सेवा करेंगे.और उनका मुख्य उद्देश्य दान पुण्य करना है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बीमे का दावा सिर्फ सड़क दुर्घटना होने पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पंतजिल सिम पर काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा था पर अब रामदेव ने सिम को जारी ही कर दिया है।


