ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैरा राणा गुरजीतकी शुगर मिल में जाने का मामला पर सियासत शुरू हो गई है। इसी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सुखपाल खैरा हो चेतावनी दी है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता के द्वारा की गई फिर से इस तरह की हरकत को कानून के द्वारा ही सुलझाया जाएगा।
साथ ही मुख्यमंत्री ने सुखपाल खैरा पर नीचे स्तर की सियासत करने का दोष लगाते हुए कहा कि शाहकोट उपचुनाव के कारण ही खैरा ने ये किया है ताकि वो सुर्खियों में बना रहे पर उसको पिछली चुनावों में मिली हारों से सबक लेना चाहिए।
गौरतलब है कि सुखपाल खैरा ने राणा गुरजीत की शुगर मिल की तरफ से कथित तौर पर फैलाए जा रहे प्रदूषण का जायजा लेने के लिए गए थे। पर पुलिस ने उनको आगे जाने से रोका था। इस दौरान सुखपाल खैरा ने कहा था कि कैप्टन मनाली में ठंडी हवाओं का आनंद उठा रहे और पंजाब में लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे है।


