कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने जबरन बन्द करवाए शराब के ठेके, लगा धक्केशाही का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की कांग्रेस सरकार के कुछ विधायक आए दिन अपने कारनामो के कारण  सुर्खियों में बने रहते है चाहे किसानों की जमीनों पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की कांग्रेस सरकार के कुछ विधायक आए दिन अपने कारनामो के कारण  सुर्खियों में बने रहते है चाहे किसानों की जमीनों पर नाजायज कब्जे का मामला हो यां फिर रेत की कालाबजारी हो। ऐसा ही एक ओर ताजा मामला फिरोजपुर से सामना आया है। जीरा के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने शराब के ठेके जबरन बन्द करवा दिए। इतना ही नहीं उस पर शराब के ठेकेदारो को धमकाने के भी आरोप लगे हैं। फिरोज़पुर के कस्बा जीरा में कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा और शराब ठेकेदार आ मने सामने हो गए। कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की धक्केशाही पर शराब के ठेकेदारों ने कहा जीरा हल्का में कच्ची शराब का कारोबार कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की छत्र छाया में चल रहा है।kulbir zira rahul gandhi

साथ ही उन्होने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले विधायक के रिश्तेदार से 18 बोतल नाजायज शराब पकड़ी थी जिसकी रंजिश के चलते जीरा हल्के के सभी ठेकों पर जाकर बिना एक्सिज के अधिकारीयों के जबरन शराब ठेके को सील करवा दिया हैं और नाजायज तौर पर तंग परेशान किया गया। kulbir zira in media जिससे सभी ठेकेदार दुखी हो कर सभी ठेकों को ताला लगा कर चाबी आबकारी विभाग के एटीसी को सौप दी। ठेकेदारों का ये भी कहना है कि ठेके बंद करने से एक दिन में 15 से 20 लाख रूपए का घाटा होगा। वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग कांग्रेसी विधायक से डर के चलते चुप्पी तान कर बैठे हुए है। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *