SHO बाजवा की बढ़ी मुसीबतें, चुनाव कमीशन को प्रशासन ने की SHO के तबादले की सिफारिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा और कांग्रेस के  बीच लाडी शेरोवालिया को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही रहा है।जिस कारण SHO की मुसीबतें भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा और कांग्रेस के  बीच लाडी शेरोवालिया को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही रहा है।जिस कारण SHO की मुसीबतें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी अनुसार चुनाव कमीशन को एक पत्र भेजा गया है जिसमें SHO के तबादले में बारें में कहा गया है। बता दें कि प्रशासन ने चुनाव कमीशन के पास शिकायत करके उसके तबादले की सिफारिश की है। SSP दफ्तर की तरफ से लिखा गया है कि थानेदार बाजवा ने 7 मई को डियूटी पर हाजिर होना था पर वो जालंधर में प्रेस वार्ता करता रहा।

sho

इतना ही नहीं उन्होने बाजवा पर दोष लगाते हुए कहा कि उसको पांच दिन की जबरदस्ती छुट्टी दी गई थी। साथ ही रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है के थानेदार ने प्रैसवार्ता के दौरान अपनी निजी पिस्तौल को लहराता रहा। इसके इलावा उस पर ये भी आरोप लगाया गया है कि उसने उच्च पद पर बैठे लोगों पर निजी टिप्पणी की है और कई तरह के झूठे आरोप भी लगाए है।

sho captain

साथ ही उन्होने एसएचओ के तबादले के बारें में भी लिखा गया है। गौरतलब है कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने लाडी शेरोवालियां के खिलाफ खनन को लेकर मामला दर्ज किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *