3 साल की मासूम बच्ची की मौत, स्कूल बस के नीचे आई मासूम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के खजूरी में 3 साल की मासूम तनिष्का की उसी के स्कूल की बस के नीचे आने से मौत हो गई |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के खजूरी में 3 साल की मासूम तनिष्का की उसी के स्कूल की बस के नीचे आने से मौत हो गई | हादसा उस वक्त हुआ जब उसी के आदर्श पब्लिक स्कूल की बस उसे उसके घर छोड़ने के लिए आई और बच्ची उतरी तभी वो बस के आगे के टायर के नीचे आ गयी | बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी |

yamunanagar bus

स्कूल बस के नीचे आई मासूम

हादसे के बाद स्कूल का ड्राइवर बस लेकर मौके से फ़रार हो गया | जांच अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है सूचना मिली थी के तनिष्का नाम की बच्ची का उसी के स्कूल की बस से एक्सीडेंट हो गया है। बच्ची के ताऊ के बयानों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है | वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *