#FarmerSuicide: नहीं थम रहा पंजाब में आत्महत्याओं का सिलसिला, कर्ज ने ली एक और किसान की जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्या करने के सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब जिला संगरूर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्या करने के सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब जिला संगरूर के गांव छाजली में बूटा सिंह नाम के खेत मजदूर  ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली।

farmer suicide

जानकारी अनुसार मजदूर बूटा सिंह ने अपनी बेटी की शादी और दूसरी बेटी के इलाज के चलते पांच लाख रुपए का कर्ज लिय़ा था जिसके कारण वो काफी परेशान था। वही गांव के सरपंच का कहना है कि उनके गांव में कई लोग कर्ज के चलते आत्महत्या कर चुके हैं, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उधर पुलिस ने इस आत्महत्या पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

farmer suicide

अगर छाजली गांव की बात की जाए तो यहां दो दर्जन के करीब किसान और खेत मजदूर कर्ज के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। जिस कारण सरकार को इन मजदूरों और किसानों के कर्जों का निपटारा जल्द करना चाहिए। क्योकि पंजाब सरकार कर्ज मांफी कराने के वादें को  लेकर ही सत्ता में आई थी। पर सरकार बनने के बाद भी किसान और मजदूर कर्ज के बोझतले आत्महत्या कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *