ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चुनावी राज्य नागालैंड में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नगा समझौते का मुद्दा उठाया है | कांग्रेस अध्यक्ष ने नगा संधि का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है |
August 2015, Mr Modi claims to create history by signing the NAGA accord.
Feb 2018, Naga Accord is still nowhere to be found.
Modi ji is the first ever Indian PM whose words don't mean anything. #CantFindTheAccord
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 4, 2018
राहुल गांधी ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अगस्त 2015 में पीएम मोदी ने नगा संधि पर हस्ताक्षर के साथ इतिहास रचने का दावा किया था |
अब फरवरी, 2018 है और नगा संधि का कुछ पता नहीं है । इसके आगे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी भी की । राहुल ने लिखा कि मोदी जी देश के इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बातों का कोई मतलब नहीं है ।

