लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देश-विदेश में पटना धूमधाम साहिब की धरती पर सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 351वां प्रकाश उत्सव बड़ी धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालू गुरू जी के चरणों में नतस्तक हो रहे है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल पटना साहिब पहुंचे और गुरु घर में नत्मस्तक हुए। DSGMC अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. और जनरल सैक्रेटरी मनजिंद्र सिंह सिरसा भी उनके साथ पटना साहिब में मौजूद रहे।
बता दे कि बादल दम्पति बिहार सरकार द्वारा श्री गोबिंद सिंह साहिब के 351वें प्रकाश पर्व पर किए गए शुक्राना समागम में शामिल होंने के लिए पटना साहिब आए है जहां पर वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके निवास स्थान पर मुलाकात करेंगे।


