ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अगले दो दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हरियाणा कृषि विभाग ने प्रदेश में 11 दिसंबर के बाद हल्की बादलवाई और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अभी से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
मौसम के इस प्रकार से बदलाव से जहां ठंड बढ़ेगी वहीं किसानों के लिए राहत की खबर है। हल्की बूंदाबांदी से किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा। हालांकि अब जिस प्रकार से ठंड हो रही है, यह सरसों की फसल के लिए खतरनाक साबित हो रही है, ऐसे में सरसों की फसल के लिए भी बारिश की फुव्वारे फायदा लेकर आएगी।
हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अब सुबह जल्दी धूप निकल रही है वहीं रात को ज्यादा ठंड बढ़ गई है। लेकिन मौसम में अब सर्दी और गर्मी का मिश्रण हो रहा है, लेकिन आने वाले दो दिनों के बाद बारिश के साथ साथ ठंड और धुंध भी दस्तक देने वाली है।


