रणदीप सुरजेवाला की शिकायत पहुंची अनिल विज के पास, बढ़ सकती हैं मुशिकलें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। युवक ने विज से न्याय की गुहार लगाई है।

ANIL VIJ

शिकायतकर्ता ने विज को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पावर मिनिस्टर रहते हुए अपने किसी साथी के साथ उनकी हिस्सेदारी करवाई और फिर उन्हें बिजली बोर्ड के टेंडर दिलवाए थे, जबकि उनकी कंपनी कोई भी कंडीशन पूरी नहीं करती थी।surjewala

शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि, बिना नियमों को पूरा किये उनकी कंपनी को सुरजेवाला ने कई टेंडर दिलवाए। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की जिसके बाद पीएमओ ने इस मामले में इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दे दी। लेकिन स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने मामले की जांच में मिलीभगत की और हमपर कार्रवाई कर दी लेकिन सुरजेवाला को जांच में शामिल किए बिना क्लीन चिट दे दी, जबकि असली गुनाहगार सुरजेवाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *