ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में जिस हाइवे एनएच पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किया गया था, उसी हाइवे पर पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है।
एनकाउंटर आज सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुआ
तेलंगाना पुलिस की माने तो पुलिस चारों आरोपियों को उस जगह लेकर गई थी, जहां पर लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी मिली थी, जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को मौके पर इसलिए लेकर गई थी जिससे घटना का रिक्रिएशन किया जा सके, सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गए, बतादें ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर हुआ है। एनकाउंटर आज सुबह 3 से 6 बीच तेलंगाना के चत्तनपल्ली पुल शादनगर में हुआ।
देशभर में लोग कर रहे थे प्रदर्शन
इससे पहले हैदराबाद में लेडी डॉक्टर से गैंगरेप के खिलाफ देशभर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। जब पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची तो उसकी भनक लोगों को लग गई थी। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया था, इसके बाद पुलिस ने उस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी थी और बाद में चारों आरोपियों को हैदराबाद की जेल में ले जाया गया था।
शराब पिलाकर किया था गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया था आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।



