ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मोदी सरकार को राफेल मामले में बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने रफ़ाल मामले में दायर की गईं सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
Supreme Court dismisses Rafale review petitions against its December 14, 2018 judgement upholding the 36 Rafale jets' deal. pic.twitter.com/DCcgp4yFiH
— ANI (@ANI) November 14, 2019
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने ये फैसला दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने 14 राफेल जेट के सौदे को बरकरार रखते हुए 14 दिसंबर 2018 के फैसले के खिलाफ राफेल समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
#Rafale मामले मे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाकर राहुल गांधी ने पीएम के लिए चौकीदार चोर है बयान दिया था जिसपर भाजपा सांसद मीनाक्षी देखी ने राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की थी। राहुल ने बयान पर कोर्ट से माफी मांग ली थी। कोर्ट ने आज याचिका निपटा दी।@JagranNews
— Mala Dixit (@mdixitjagran) November 14, 2019
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी के खिलाफ राफेल मामले में उनकी ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी को गलत ठहराया है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए अदालत में अपनी टिप्पणी के लिए भविष्य में अधिक सावधान रहने के लिए कहा है।
