Islamabad News: पाकिस्तान में महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 14.91 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 18.44 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने आधी रात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ”पेट्रोल की कीमत अब 305.36 रुपये प्रति लीटर और एचएसडी 311.84 रुपये प्रति लीटर है.
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 290.45 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 305.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा जो डीजल 293.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था उसकी कीमत 18.44 रुपये बढ़कर 311.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है. गौरतलब है कि पाकिस्तान में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमत 300 रुपये के पार पहुंच गई है. पाकिस्तान का रुपया भी दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है. एक डॉलर वर्तमान में 306 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है.



