ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भाषणबाजी के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है। इससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि, पंजाब की राजनीति से गायब होने के बाद कांग्रेस का मोह नवजोत सिंह सिद्धू से भंग हो गया गया है।
चुनाव प्रचार के लिए सबसे अधिक मांग में रहने वाले सिद्धू को हरियाणा सहित दो राज्यों के चुनाव प्रयचार से दूर रखा है। इतना हा नहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची में भी जगह नहीं दी गई है।
दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव 2019 में भी सिद्धू पूरे देश में कांग्रेस का प्रचार करते रहे और हरियाणा में भी काफी संख्या में जनसभाएं की थीं। लेकिन, इस बार महाराष्ट्र व हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं है।


