ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सीएम मनोहर लाल पर आरोप लगाया है, कुमारी शैलजा ने कहा है कि खट्टर खास वर्ग की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि 36 बिरादरी की पार्टी है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा तो केवल धारा 370 और NRC की बात करती है, वो प्रदेश की जनता की बात नहीं करती और न करेगी। बीजेपी सीएम मनोहर लाल के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस किसकी अगुवाई में चुनाव लड़ेगी, इस पर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ती है और मुख्य्मंत्री का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा।

बता दें कि हुड्डा और शैलजा कुरुक्षेत्र के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं, इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक अरोड़ा ने भी पहली कांग्रेस की मीटिंग में भाग लिया।
