कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी वर्ल्ड फेमस ‘गोल्डन टॉयलेट’ हो गया चोरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां से सोने की ‘अमेरिका नामक’ टॉयलेट गायब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां से सोने की ‘अमेरिका नामक’ टॉयलेट गायब हो गया। यह कोई आम टॉयलेट नहीं है। यह सीट 18 कैरेट सोने से बनी है और 50 लाख डॉॅलर (लगभग 35.5 करोड़ रुपये) से ज्यादा इसकी कीमत है। शौचालय को आर्ट प्रदर्शनी में रखा गया था। लेकिन चोरों ने चकमा देकर सोने की सीट को चुरा लिया।

thief

ये कहना है पुलिस का
पुलिस के अनुसार, इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान ने अपनी आर्ट प्रदर्शनी में इस शौचालय को रखा था। लंदन से पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित इस पैलेस में लगी प्रदर्शनी को दो दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था। पुलिस को शनिवार की सुबह 4.57 बजे टॉयलेट चोरी होने की जानकारी मिली। मामले में 66 साल के एक व्यक्ति को चोरी के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन चोरी की गई सीट अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है।

toilet sheet
पुलिस का कहना है कि चोरी गए टॉयलेट को अभी बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन इसे खोजने की और अपराधियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *