ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां से सोने की ‘अमेरिका नामक’ टॉयलेट गायब हो गया। यह कोई आम टॉयलेट नहीं है। यह सीट 18 कैरेट सोने से बनी है और 50 लाख डॉॅलर (लगभग 35.5 करोड़ रुपये) से ज्यादा इसकी कीमत है। शौचालय को आर्ट प्रदर्शनी में रखा गया था। लेकिन चोरों ने चकमा देकर सोने की सीट को चुरा लिया।
ये कहना है पुलिस का
पुलिस के अनुसार, इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान ने अपनी आर्ट प्रदर्शनी में इस शौचालय को रखा था। लंदन से पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित इस पैलेस में लगी प्रदर्शनी को दो दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था। पुलिस को शनिवार की सुबह 4.57 बजे टॉयलेट चोरी होने की जानकारी मिली। मामले में 66 साल के एक व्यक्ति को चोरी के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन चोरी की गई सीट अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है।

पुलिस का कहना है कि चोरी गए टॉयलेट को अभी बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन इसे खोजने की और अपराधियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

