आज रात 9 बजे Man Vs Wild में दिखेंगे PM मोदी, प्रसारण से पहले की ये अपील

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज पीएम मोदी Man Vs Wild में बेयर ग्रील्स…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज पीएम मोदी Man Vs Wild में बेयर ग्रील्स के साथ दिखाई देंगे। आज इस स्पेशल एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।सोमवार रात 9 बजे लोग पीएम मोदी को  बेयर ग्रील्स के साथ डिस्कवरी चैनल पर देख सकेेंगे।

discovery

 

इस शो के प्रसारण से पहले पीएम मोदी ने ट्टीट कर लोगों को संदेश दिया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा है कि, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए भारत के हरे भरे जंगल से बेहतर और क्या हो सकता है। ग्रील्स ने भी लोगों से इस शो के देखने के लिए आग्रह किया था।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इस शो को देखने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, पीएम मोदी की पर्यावरण और इसके संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दुनिया को अच्छी तरह से पता है।

आज रात 9 बजे डिस्कवरी पर उन्हें बेयर ग्रिल्स के साथ अतुल्य भारत के बारे में बात करते हुए देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *