भाजपा के दबाव में हैं हुड्डा और उन्हीं के इशारों पर कर रहे हैं काम- दिग्विजय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने में जुट गई है। इसी के चलते अब पार्टियों का एक दूसरे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने में जुट गई है। इसी के चलते अब पार्टियों का एक दूसरे पर जुबानी वार करना भी शुरू हो गया है। अब जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के दबाव में काम करन रहे हैं।

digvijay

दरअसल, दिग्विजय चौटाला बवानीखेड़ा हलके के कई गांवों के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई गावों का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित किया।

digvijay chautala

वहीं, दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम हुड्डा के नई पार्टी बनाने की चर्चाओं पर बोलते हुए कहा कि कुछ नेता भाजपा के दबाव में हैं और भाजपा के ही इशारों पर वे काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कोई कुछ करे, लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला जेजेपी ही करेगी।

DIGVIJAY CHOOTALA

दिग्विजय ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर कहा कि ये कर्ज सरकार पर नहीं, बल्कि प्रदेश के हर नागरिक के सिर पर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आर्थिक संकट है और यही हाल रहा, तो हरियाणा का उद्योग खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *