Article 370: कहीं खुशी, कहीं गम! देशभर से सामने आ रही ऐसी प्रतिक्रियाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370  हटा दिया है। लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया गया है। साथ ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370  हटा दिया है। लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया गया है। साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया है।

Amit Shah

सरकार के इस फैसले के बाद जहां विपक्ष भड़क गया और संसद में बवाल शुरू कर दिया, वहीं सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद लोंगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बात करें दिल्ली की तो यहां लोगों में खुशी की लहर फैल गई हैं। यहां लोग झंडा फहरा कर और एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

delhi

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि, मोदी सरकार के इस फैसले का इंतजार पूरा भारत कर रहा था। आर्टिकल 370 नेहरु की गलती थी। अब पूरा भारत एक होगा।

nirmal
पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला दिन बताया है। महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह द्वारा संसद में प्रस्ताव पेश करने के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए कहा,’आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन है।

वहीं नैशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र के इस निर्णय के बहुत खतरनाक परिणाम होंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *